Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mission 2024 Deputy CM Brajesh Pathak lashed out said Akhilesh Yadav PDA will be a complete flop

Mission 2024: जौनपुर में सपा पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कहा- अखिलेश यादव का PDA पूरी तरह होगा फ्लाप

Thu, 22 Jun 2023 07:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को जौनपुर के टीडी कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सपा और पर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि जौनपुर में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा और यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी जीतेगी।

विज्ञापन
Mission 2024 Deputy CM Brajesh Pathak lashed out said Akhilesh Yadav PDA will be a complete flop
आजमगढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर जिस तरह से जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर जनसभाओं में भीड़ हो रही है। इससे यह साफ हो गया है कि जौनपुर में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा और यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी जीतेगी। यह बातें उन्होंने गुरुवार को टीडी कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सपा और पर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए यानी मूल रूप से ‘पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक’ के फार्मूले पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए फॉर्मूला पूरी तरह फ्लाप होगा।
विज्ञापन


जिस तरह से वर्ष 2014, 2017, 2019, 2022 के चुनावों में जनता ने विपक्षियों के गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। चाहे वह प्रदेश में सपा-बसपा, सपा-कांग्रेस का गठबंधन रहा हो या अब जातिगत आधार पर चुनाव लड़ने की बात की जा रही है। भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास के आधार पर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता में घर-घर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसे करिश्माई नेता हैं जिनका भरोसा देश की प्रत्येक जनता करती है। एक तरफ कुछ लोग कुर्सी के लिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed