फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Missing madrasa student found in Ambedkaranagar

लापता मदरसा छात्र अंबेडकरनगर में मिला

Thu, 23 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Missing madrasa student found in Ambedkaranagar
खेतासराय। नगर के मदरसा एजाजुल उलूम से रविवार को लापता हुआ हिफ्ज कक्षा का छात्र देर रात अंबेडकरनगर के गोसाईगंज इलाके में मिला। पूछताछ में उसने अपहरण की बात बताई है। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को छात्र मदरसे में पहुंचा।
विज्ञापन

बाराबंकी के टिकैत थाना क्षेत्र के बहुरिपुर निवासी गुलाम जिलानी (13) नगर के मदरसा एजाजुल उलूम के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। छात्र के मुताबिक 20 जनवरी को सुबह वह मदरसे से चौराहे पर चाय पीने जा रहा था। मेन रोड पर काली स्कार्पियो पर सवार चार लोगों ने पहले अपना पर्स फेंका फिर पैसा उठाने के बहाने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा तीन लोग थे। गोसाईगंज में एक सुनसान स्थल पर गाड़ी रुकने पर उसमें सवार लोग कहीं चले गए, सिर्फ चालक की मौजूद था। उसे चकमा देकर वह गाड़ी के शीशे से कूदकर भाग गया। वहां उसे ग्रामीण गोसाईगंज थाने ले गए, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने मदरसा और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को छात्र मदरसे में लौटने पर प्रबंधक सैयद ताहिर ने खेतासराय पुलिस को सूचना दी। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार को खेतासराय स्थित मदरसे का छात्र गोसाईगंज पुलिस को भटकते हुए मिला था। मदरसे के प्रबंधक इस प्रकरण में सहयोग लेने आए थे। अपहरण की बात संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed