{"_id":"2de6d964c553528f4b12d50e724e3829","slug":"missing-equals-rs-one-lakh-on-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखटकिया कुश्ती छूटी बराबरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखटकिया कुश्ती छूटी बराबरी पर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत क्षेत्र के गोबरा के कोहड़े मैदान में शुक्रवार को हुई कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रही लखटकिया कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में 49 मुकाबले हुए इसमें अधिकतर बराबरी पर छूटे।
कुश्ती-दंगल में एक लाख इनाम का मुकाबला किशन पहलवान डीएलडब्ल्यू, वाराणसी और मोनू पहलवान गढ़वारेबीर के बीच हुआ। बीस मिनट चले इस मुकाबले का परिणाम नहीं निकला। प्रतियोगिता के दूसरे बड़े मुकाबले में डीएलडब्ल्यू के लक्ष्मण पहलवान पूर्वांचल भीम परिविंदर आमने-सामने थे।
हालांकि इस मुकाबले का भी नतीजा नहीं निकला। वहीं अंतरराष्ट्रीय सुरेंद्र डीएलडब्ल्यू धर्मेंद्र अजगरा के बीच मुकाबदला बराबरी पर छूटा। दो कुश्ती अंकों के आधार पर हुई। इसमें निगम नारायणपुर ने राजू धर्मापुर को 7-4 और सिकंदर धर्मापुर ने राज बहादुर सतमेसरा को 5-3 अंको के आधार पर पराजित किया।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में सुनील नारायणपुर ने पंकज चोलापुर को, धर्मराज महमूदपुर ने सनी नईबाजार को आशीष गोविंदपुर ने रोहित गाजीपुर को सौरभ नई बाजार ने मुरारी नारायणपुर को रविंद्र नारायणपुर ने अशोक अजगरा को, महेशपाल नारायणपुर ने उपेंद्र गिरी उदयचंद्रपुर को, सतीष केराकत ने दीपक नारायणपुर को, गाजीपुर के मिंटू ने नारायणपुर के
विश्वजीत को पटखनी दी। उद्घाटन विधायक गुलाबचंद्र सरोज ने किया। समापन युवा सपा नेता संजय सरोज ने किया। इस मौके पर मुफ्तीगंज प्रमुख विनय सिंह, लालजी पहलवान, राज बहादुर यादव, रामू पहलवान, भीम सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।