{"_id":"64ec1bd6df670dc96a02dab3","slug":"miscreants-who-came-from-scorpio-opened-fire-on-young-man-in-car-in-jaunpur-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: कार सवार युवक पर स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: कार सवार युवक पर स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर
Mon, 28 Aug 2023 09:32 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:32 AM IST
सार
जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास रविवार देर रात कार सवार युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पेट में गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जौनपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विस्तार
जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास रविवार देर रात कार सवार युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। ताबाड़तोड़ फायरिंग में एक गोली युवक के पेट में लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के खुंशापुर गांव निवासी 25 वर्षीय नितेश सिंह जौनपुर से अपनी कार से रात करीब 12 बजे घर लौट रहे था। नईगंज तिराहे के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पेट में गोली लगने से नितेश सिंह घायल हो गया। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच से छह राउंड फायरिंग हुई। बदमाश स्कार्पियो पर सवार थे। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन