फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants vandalized the house in broad daylight

Jaunpur News: बदमाशों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े किया तोड़फोड़

Sun, 09 Jul 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized the house in broad daylight
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर ओझैनिया गांव में बदमाशों ने रविवार की दोपहर में घर में घुसकर तोड़फोड़ कर हजारों की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया। महिला ने मंगलसूत्र, कान का झाला व नकदी लूटने की फोन से पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

रसूलपुर ओझैनिया निवासी मिठाई विश्वकर्मा के घर में दबंगों द्वारा तोड़फोड़ करने का आरोप है। बहू आशा देवी ने बताया कि बगल के गांव के मनबढ़ों द्वारा मेरे लड़के को मारकर सात जुलाई को सिर फोड़ दिए थे। उसमें सुलह समझौता हुआ था। लड़के को मारने के लिए कुछ बाहरी बदमाश बुलाए गए थे। लड़के को नहीं पाने पर कूलर, मकान का शीशा, गैस चूल्हा, दरवाजा तोड़ दिए। आशा का आरोप है कि हमारे गले से मंगलसूत्र, कान का झाला छीन ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दिया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं है, न कोई तहरीर ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed