फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants shot a young man in the leg

Jaunpur News: बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shot a young man in the leg
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन पुलिया के पास शनिवार की रात बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मार दी। घायल काे सीएचसी बदलापुर व जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र ग्राम बलुआ निवासी विकास यादव(30) लखनऊ में काम करते हैं। शनिवार की रात साढ़े दस बजे लखनऊ से शटल एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर पर उतरने के बाद वहां पर खड़ी अपनी बाइक से घर जा रहे थे। आरोप है कि वह जैसे ही सरोखनपुर फोरलेन पर थोड़ी दूर पुलिया के पास पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी है जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्होंने फोन कर घर घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें सीएचसी बदलापुर ले गए। घायल का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उस पर चार फायरिंग की गई थी। दो गोली उसके पीछे पिट्ठू बैग में रखे टिफिन में लगी थी , एक गोली उसके बाएं पैर में लगी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed