{"_id":"66f237a8f67ae31f05065b35","slug":"miscreants-kidnapped-naib-tehsildar-along-with-his-wife-and-father-in-jaunpur-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नायब तहसीलदार समेत पत्नी और ससुर का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नायब तहसीलदार समेत पत्नी और ससुर का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Tue, 24 Sep 2024 09:23 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:23 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कार सवार बदमाशों ने नायब तहसीलदार समेत पत्नी और ससुर का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने बच्चों को छोड़ दिया। घटना को लेकर हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता, पति-पत्नी का कार सवार बदमाशों ने सोमवार की देर रात अपहरण कर लिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं बदमाशों ने बच्चों को छोड़ दिया। पुलिस मामले को लेन देन का विवाद बताते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह है मामला
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चका जयपालपर गांव में जीतलाल पटेल के मकान में बतौर किरायेदार रह रहे पति पत्नी व युवक के पिता का अपहरण कर लिया गया है। कार सवार बदमाशों ने देर रात घर के सामने गाड़ी खड़ी कर दरवाजा खटखटाया। घर के लोगों ने दरवाजा खोला तो बदमाश लोगों पर टूट पड़े और बीपी यादव (38), पत्नी दीपा यादव (35) व बीपी यादव के पिता भागीरथी पटेल (60) का अपहरण कर लिया और कार में लेकर फरार हो गए। जबकि पुत्री अनन्या (10) व पुत्र आरव (07) को छोड़ दिया।
विज्ञापन
यह सभी भाने मऊ थाना बहरिया प्रयागराज के रहने वाले हैं। रात को अपहरण की सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, सुजानगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अपहरणकर्ता का कोई सुराग नहीं मिला। इस बाबत सीओ मछली शहर गिरेन्द्र सिंह का कहना है कि अपहरण का मामला सही है, लेकिन इस प्रकरण में लेन- देन का विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
मामले को लेकर पुलिस महकमे में जहां हड़कंप मचा हुआ है। वही गांव में सन्नाटा पसरा है। बच्चे डरे सहमे हुए हैं। बीपी यादव की रानीगंज तहसील प्रतापगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनाती बताई जा रही है।