{"_id":"677c24517bc2ee0d200cc444","slug":"miscreants-fired-at-constables-house-left-a-threatening-letter-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-127859-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दबंगों का दुस्साहस: सिपाही के घर की फायरिंग, घमकी भरा पत्र फेंका; लिखा किसी को भी गोली मार दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दबंगों का दुस्साहस: सिपाही के घर की फायरिंग, घमकी भरा पत्र फेंका; लिखा किसी को भी गोली मार दी जाएगी
Tue, 07 Jan 2025 12:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:13 AM IST
सार
जौनपुर जिले में एक सिपाही के घर पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद दरवाजे के बाहर एक धमकी भरा पत्र फेंका और मौके से फरार हो गए। पत्र में लिखा है कि अब परेशान किया तो किसी को भी गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के रैदासपुर गांव में रविवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सिपाही के घर पर फायरिंग की। साथ ही धमकी भरा पत्र छोड़कर फरार हो गए। घटना से परिजन दहशत में हैं। मामले में पुलिस दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुट गई है।
ये है पूरा मामला
गांव के अमर बहादुर यादव के घर पर रविवार रात 12 बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और दरवाजे पर फायरिंग करने लगे। बाहर खड़ी क्रेटा कार पर व थार जीप पर दो फायरिंग के निशान मिले। बदमाशों ने एक कागज पर देवरिया कोतवाली में तैनात सिपाही आनंद यादव उर्फ नंदू के नाम धमकी भरा पत्र छोड़ा, जिसमे लिखा कि अब परेशान किया तो किसी को भी गोली मार दी जाएगी।
आनंद अमर बहादुर के छोटे पुत्र हैं, जबकि उनके बड़े पुत्र अमित यादव गिट्टी बालू का व्यवसाय करने के साथ ठेकेदारी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि छह से सात राउंड फायरिंग की गई थी, मौके से छह खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई फायरिंग
फायरिंग के बारे में परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, यह बदमाश पुलिस को डायवर्ट करने के लिए धमकी भरा पत्र छोड़ गए, किसी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की होगी।
पुलिस बोली
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।