फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreants attacked councillor due to enmity in Jaunpur

Jaunpur: रंजिश में सभासद पर दबंगों ने किया हमला, हालत गंभीर; घात लगाकर बैठे थे युवक

Mon, 15 Jul 2024 03:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Jul 2024 03:13 PM IST
सार

जौनपुर के वार्ड नं 26 के सभासद आनंद निषाद पर दबंगों ने पुरानी रंजिश में हमला कर दिया। जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
miscreants attacked councillor due to enmity in Jaunpur
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जौनपुर जिले के नगर पालिका के वार्ड नं 26 चक प्यारअली के वर्तमान सभासद व बलुआघाट निवासी आनंद निषाद के पर रविवार की रात 11 बजे सद्भावना पुल के पास जानलेवा हमला हुआ। इससे सभासद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र सरायपोख्ता चौकी अंतर्गत सद्भावना पुल के पास पुरानी रंजिश को लेकर वार्ड नं 26 के सभासद आनंद निषाद (40) पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक एक युवक जो सभासद आनंद निषाद के यहां पहले टेंट हाउस पर काम करता था, काफी दिनों से सभासद ने कार्य में लापरवाही के कारण उसे अपने टेंट हाउस से हटा दिया। तभी से रंजिश रख रहा था। 

विज्ञापन

बीती रात में सद्भावना पुल के पास 10-12 की संख्या में युवक पहले से मौजूद थे। जैसे ही सभासद आनंद निषाद उस रास्ते से आ रहे थे, दबंगों ने रोक लिया और उनके ऊपर लाठी- डंडे और चाकू से हमला कर दिया। जिससे सभासद आनंद निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बाया हाथ फैक्चर हो गया और चेहरे पर चाकू के हमले से चोट लगी, जिससे सभासद अचेत हो गए। खून से लथपथ हाल में वह किसी तरह कोतवाली पहुंचे। शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने तत्काल उनसे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को भेज कर मेडिकल करवाया।

क्या बोली पुलिस
कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि सभासद आनंद निषाद द्वारा नखास के आशीष निषाद सहित कई लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दबंगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed