फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mischievous elements committed indecency with NAPA employees

नपा कर्मचारियों के साथ सरारती तत्वों ने की अभद्रता

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements committed indecency with NAPA employees
रामपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 मई मुहल्ले में छुट्टा पशुओं को पकड़ने पहुंचे नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ शरारती तत्वों ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। मारपीट पर भी आमदा हो गए। नगर पंचायत के मई मुहल्ले के वासियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र दिया था की छुट्टा पशुओं के साथ-साथ गांव के ही कुछ लोग अपने भी पशुओं को छोड़ दे रहे हैं। जिससे किसानों के द्वारा तैयार खड़ी फसल इन पशुओं द्वारा नष्ट कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे नगर पंचायत के कर्मचारी वाहन सहित वार्ड नंबर 11 में पहुंचे और छुट्टा पशुओं को बांधकर गाड़ी पर लादने का प्रयास करने लगे। इतने में ही गांव के कुछ शरारती तत्व उन्हें रोकने लगे और कहा कि यह पशु उनके हैं। नगर पंचायत कर्मचारियों ने कहा कि जब पशु आपके हैं तो इनको बांधकर रखिए। किसी किसान के खेत में क्यों छोड़ा गया है। जिस पर कुछ शरारती तत्व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। मारपीट पर आमादा हो गए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना ईओ रामपुर व उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को दिया। एसडीएम की सूचना पर तत्काल रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख मौके से शरारती तत्व फरार हो गए। ईओ रामपुर डा. संजय कुमार ने बताया की छुट्टा पशुओं को पकड़ने के दौरान कुछ लोग अभद्रता कर रहे थे। जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed