फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mischievous elements broke the idol, Havan Kund was also damaged

शरारती तत्वों ने मूर्ति तोड़ी, हवनकुंड भी किया क्षतिग्रस्त

Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements broke the idol, Havan Kund was also damaged
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव में बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने ब्रह्मबाबा की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह खंडित मूर्ति देख लोग उग्र हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। हिंदूवादी संगठनों के लोग भी वहां पहुंच गए। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मूर्ति की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

गांव के उत्तरी छोर पर सई नदी के किनारे स्थित ब्रह्मबाबा का प्राचीन मंदिर ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। शुक्रवार की सुबह लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे तो मंदिर में स्थापित ब्रह्मबाबा की मूर्ति खंडित थी। हवनकुंड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंदिर के ऊपर लगी ध्वजा की लकड़ी को भी काटा गया था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना पर आक्रोश जताते हुए ग्रामीण मंदिर के बाहर ही धरने पर बैठ गए और नारे लगाने लगे। हिंदू युवा वाहिनी, विहिप से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। वह केस दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन वह कार्रवाई की मांग करते रहे। दोपहर में तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि खंडित मूर्ति की मरम्मत और आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही जल्द मंदिर की बाउंड्री भी कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed