फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ministers accused the party of the common man blew mannequin

‘आप’ ने फूंका आरोपी मंत्रियों का पुतला

Tue, 30 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 30 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ministers accused the party of the common man blew mannequin
आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोपी भाजपा के चार मंत्रियों का जेसीज चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध जताया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर आरोपी मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


  इस मौके पर पार्टी के जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, पंकजा मुंडे और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तमाम आरोप हैं।
विज्ञापन


 इसके बावजूद सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है। आईपीएल में हेराफेरी करने वाले ललित मोदी से सुषमा स्वराज कई बार मिल चुकी हैं। वसुंधरा राजे भी ललित मोदी की मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बदले में वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत की कंपनी में ललित मोदी ने काले धन के 12 करोड़ एक कंपनी के नाम ट्रांसफर कर दिया है।
  सोमवर्मा ने कहाकि प्रधान मंत्री अपने मंत्रियों के आगे विवश लग रहे हैं। इसके पहले भी भाजपा के कई पदाधिकारियों भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई।


इस मौके पर राजेश अस्थाना, हेलाल अख्तर, एमपी मिश्र, प्रदीप मिश्र, संजय, एसएम जैदी, अनुराग मणि त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, राज बहादुर, सूर्यनारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed