{"_id":"57bb57e64f1c1bc21fd4f9f1","slug":"minister-sons-gunner-beaten-of-the-traveller","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री पुत्र के गनर ने राहगीरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री पुत्र के गनर ने राहगीरों को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मड़ियाहूं रोड पर स्थित रसैना के पास सोमवार को जाम में फंसे एक मंत्री पुत्र के गनर ने राहगीरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मनबढ़ गनर की इस करतूत से मौके पर भगदड़ मच गई। उसी जाम में फंसे एक अधिवक्ता पर भी गनर ने लाठी चला दी। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो उसने उन पर कारबाइन तान दी। पीड़ित अधिवक्ता ने लाइनबाजार थाने में मंत्री पुत्र के गनर के खिलाफ तहरीर दी है।
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे जौनपुर मड़ियाहूं रोड पर लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना के पास जाम लगा था। उसी दौरान जौनपुर से मड़ियाहूं की तरफ जा रही एक कार भी फंस गई। युवराज लिखी कार में एक मंत्री का बेटा सवार था। कार से उतरा एक गनर जाम हटाने के लिए लोगों को एक तरफ से पीटना शुरू किया। मनबढ़ गनर की इस करतूत से वहां भगदड़ जैसी स्थिति मच गई। कई लोगों को उसने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी जाम में जमालापुर गांव निवासी अधिवक्ता बृजराज चौरसिया भी फंसे थे।
गनर ने उन पर भी लाठी चला दी। लाठी लगने से उनके हेलमेट का शीशा भी टूट गया। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो गनर ने उन पर कारबाइन तान दी। पीड़ित अधिवक्ता ने लाइनबाजार थाने में संबंधित गनर के खिलाफ तहरीर दी है। संबंधित मंत्री से फोन पर बात हुई तो उन्होंने गनर की इस करतूत पर खेद जताया और कहा कि वह अभी बाहर हैं। लौटकर आते हैं तो इसके लिए क्षमा याचना करेंगे। उधर एसपी अतुल सक्सेना का कहना है कि जिस मंत्री के बेटे की शिकायत की गई है उसे कोई गनर एलाट नहीं किया गया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।