फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minister Omprakash Rajbhar met family said every possible help given Jaunpur youth died in Varanasi

UP : मृतक के परिजनों से मिले ओमप्रकाश, बोले- मिलेगी हर संभव मदद; जाैनपुर के युवक की वाराणसी में हुई थी माैत

Fri, 29 Nov 2024 02:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 02:06 PM IST
सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर में मकरा गांव स्थित शराब ठेका के पास मंगलवार की रात हुई थी। इस दिन दवा लेने आए युवक के साथ मारपीट में घायल युवक की वाराणसी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Minister Omprakash Rajbhar met family said every possible help given Jaunpur youth died in Varanasi
परिजनों से पुलिस के सामने बातचीत करते मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाैनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा गांव स्थित शराब ठेका के पास मंगलवार को हुई मारपीट में घायल युवक पंकज राजभर (24) की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ पार्टी के सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर, जखनिया के विधायक बेदी राम और सुभासपा नेता जेपी सिंह ने पहुंचकर मृतक के माता-पिता से मिलकर घटना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अभी आगे भी पुलिस द्वारा जांच के दौरान कुछ मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन दिया कि किसी प्रकार की आपको कोई दिक्कत हो तो आप सीधे प्रभारी निरीक्षक या हम लोगों से मिलकर कह सकते हैं। अधिकारियों से मिलकर आपकी मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed