फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minister of State Upendra Tiwari inspected Sikara block and police station

मंत्री जी, प्रधान खा गइनै हमार शौचालय के पैसा

Tue, 22 Sep 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Upendra Tiwari inspected Sikara block and police station
सिकरारा क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में मनरेगा के तहत बन रहे तालाब का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के प्रभारी व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को सिकरारा ब्लॉक और थाने का औचक निरीक्षण किया। दोनों ही स्थानों पर साफ-सफाई की खराब स्थिति देख मंत्री ने संबंधित अफसरों को हिदायत दी। प्रार्थना पत्रों पर सभी फरियादियों का मोबाइल नंबर भी अंकित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक फरियादी ने एएनएम पर डिलीवरी के नाम पर 1400 रुपये लेने का आरोप लगाया तो एक अन्य फरियादी ने ग्राम प्रधान पर शौचालय का पैसा हड़पने की शिकायत की। दोनों ही मामलों में जांच के बाद सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सबसे पहले ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। वहां साफ-सफाई नहीं मिली। कार्यालय के कर्मचारी विमलेश दुबे का उपस्थिति रजिस्टर में 21 एवं 22 सितंबर को हस्ताक्षर नहीं मिला। मंत्री ने इस पर सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति बिना आवास एवं शौचालय के नहीं रहना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने पीएचसी सिकरारा का भी निरीक्षण किया। स्टाफ रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर के अवलोकन के बाद मरीजों से फोन पर वार्ता की। पोखरियापुर निवासी राकेश ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा की डिलीवरी में एएनएम ने 1400 रुपये लिए हैं। मारपीट में जख्मी ग्राम पंचायत गनापुर निवासी मुन्नी देवी ने समुचित इलाज व पुलिस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम बिशुनपुर में मनरेगा के तहत छह लाख की लागत से बन रहे चेक डैम का भी मंत्री ने निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि चेक डैम के पास कोई बड़ा तालाब बनाया जाए जिससे चेक डैम की उपयोगिता सिद्ध हो सके। प्रभारी मंत्री ने बिशुनपुर निवासी रामआसरे यादव से शिकायत किया कि उसके शौचालय का पैसा ग्राम प्रधान ने निकाल लिया है। सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी शौचालयों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ग्राम विशुनपुर निवासी अजीत यादव के घर पहुंच कर आवास एवं शौचालय बनने की जानकारी प्राप्त की। अजीत यादव की पत्नी पूनम यादव ने बताया कि शौचालय बना है लेकिन अभी तक आवास नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed