{"_id":"63237f6627c38709d31007e2","slug":"minister-of-state-for-energy-inspected-dobhi-electricity-substation-jaunpur-news-vns6742597170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा राज्यमंत्री ने डोभी बिजली उपकेंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा राज्यमंत्री ने डोभी बिजली उपकेंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विद्युत समाधान सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र डोभी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों एवं निस्तारण के बारे में जानकारी ली। फाइलों के रखरखाव एवं सफाई का निर्देश दिया।
शिकायतों के निस्तारण के लिए फोन से मंत्री ने उपभोक्ताओं से वार्ता की एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने जनपदवासियों से अपील की कि विद्युत समाधान सप्ताह पर किसी भी प्रकार की समस्या हो जैसे लंबित बिलों का भुगतान, नए कनेक्शन, मीटरों में शिकायत की स्थिति, मीटरों को बदलने, लोड बढ़ाने तथा अन्य समस्याओं को अपने नजदीकी फीडर, उपकेंद्रों पर जाकर समाधान कराएं।
कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक सभी उपकेंद्र पर समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 80 से 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान उपकेंद्र पर ही किया जा रहा है। राज्यमंत्री निरीक्षण भवन में मीडिया के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि विभाग से समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में हो रही समस्या एवं निस्तारण की जानकारी लेते हुए समीक्षा बैठक की। एक लाख से अधिक के बकाएदारों, ट्यूबेल का नए कनेक्श्न एवं मीटर लगाने की जानकारी ली।
शिविर में बिजली संबंधित समस्याओं का किया समाधान
मुंगराबादशाहपुर। विद्युत विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत उपकेंद्र परिसर में समाधान सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक विद्युत संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा व एसडीओ विद्युत आलोक उपाध्याय ने कहा कि यदि किसी भी उपभोक्ता को बिल संबंधित कोई समस्या है तो वह अपनी समस्या को शिविर में उपस्थित होकर समाधान कर सकता है। इस मौके पर सहायक अभियंता विद्युत आशीष पटेल सहित विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।