{"_id":"5fe62ee08ebc3e3d41437716","slug":"minister-incharge-on-getting-electricity-bill-without-wire-pole-jaunpur-news-vns5655120186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तार-पोल के बिजली बिल पहुंचने पर भड़के प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तार-पोल के बिजली बिल पहुंचने पर भड़के प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
जौनपुर। प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। सभी थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर थानाध्यक्षों की गतिविधियों की जानकारी लेने के निर्देश दिए। बिना कनेक्शन बिजली बिल भेजे जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को हिदायत दी कि ऐसे बिल तुरंत माफ कराएं। दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता से पुलिस अच्छा व्यवहार करे। उनकी शिकायतों को सुने और निस्तारण करे। उन्हें बैठने और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। राजस्व विभाग की समीक्षा वसूली का लक्ष्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया। शराब की बिक्री में ओवर रेटिंग को तत्काल रोका जाए। एक्सईएन विद्युत को गांव में कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन देने और बिना कनेक्शन वाले घरों में भेजे गए बिल को माफ करने का निर्देश दिया। जाए। जिन घरों में बिना मीटर लगे विद्युत बिल दिया गया है उसे तत्काल माफ करें। उन्होंने कहा कि जिनके यहां विद्युत कनेक्शन नहीं है और उनका विद्युत बिल आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खराब ट्रांसफार्मरों को 24 से 48 घंटे में बदलें। पीओ डूडा, समस्त ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास के तहत वसूली न होने पाए। नहरों में सिल्ट सफाई की जांच टीम गठित कर कराई जाए। सत्यापन के बिना भुगतान न किया जाए। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि सीएचसी, पीएचसी पर आकस्मिक निरीक्षण कर डॉक्टरों की उपस्थिति पर नजर रखें। धान खरीद सभी केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ कराई जाए। धान क्रय केंद्रों पर डीएम से छापेमारी कर जांच कराने का निर्देश दिया। बैठक में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, विधायक दिनेश चौधरी, रमेश मिश्र, लीना तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज, अजय सिंह, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरण नैय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी आदि मौजूद थे।