{"_id":"5d36086a8ebc3e6d181029d5","slug":"millions-of-theft-from-the-house-of-gram-pradhan-jaunpur-news-vns4743488187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर से लाखों की चोरी ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के घर से लाखों की चोरी ..
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के घर से लाखों की चोरी
नकदी व जेवरात समेत छह लाख का माल किया पार
अमर उजाला ब्यूरो
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बर्राह गांव के प्रधान दयाशंकर सिंह के घर घर में खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात समेत छह लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। काफी छानबीन के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
बर्राह के ग्राम प्रधान दयाशंकर सिंह के परिवार के सभी सदस्य रात में घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। दूसरी मंजिल की खिड़की की जाली काटकर चोर मकान के अंदर घुसे। चोरों ने अंदर कमरों का ताला तोड़कर खंगाल डाला। आलमारी और बाक्स में रखा सोने का एक हार, दो चेन, सात अंगूठी, पांच झाली, और चार कंगन समेत अन्य कीमती सामान चोरों ने पार कर दिया। सोमवार की सुबह लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला । सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा डागस्क्वायड, फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। जांच के दौरान खोजी कुत्ता ग्राम प्रधान के घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर उत्तर की तरफ दौड़ते हुए गया और वही जाकर रुक गया। जांच पड़ताल के दौरान फारेंसिक टीम को भी कोई अहम सुराग नहीं मिल सका।