फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Million returned to the rice mills

तीन करोड़ का चावल मिलों ने नहीं लौटाया 

Thu, 24 Nov 2016 01:23 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 24 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Million returned to the rice mills
चावल - फोटो : demo pic
राइस मिलों की मनमानी का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2011-12 और 2012-13 का करीब तीन करोड़ का चावल राइस मिलरों ने नहीं लौटाया। जिसका नतीजा है कि इस साल पीसीएफ ने अभी तक धान क्रय केंद्रों को पैसा ही नहीं दिया। धान पैदा करने वाले किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


एक तो नोटबंदी दूसरे धान की खरीद न होने से परेशान किसान अब अपनी गाढ़ी कमाई को खुले बाजार में कम रेट पर बेचने को विवश हो रहे हैं। जिले में धान खरीद के लिए कुल 86 केंद्र खोले गए हैं। इसमें सबसे अधिक 56 केंद्र पीसीएफ के हैं बाकी अन्य एजेंसियों के।
विज्ञापन


यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, भारतीय खाद्य निगम, किसान प्रतियात्मक समिति समेत अन्य एजेंसियों के 30 केंद्रों पर खरीद तो शुरू कर दी गई पर पीएसएफ के किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं शुरू हुई। जबकि एक नवंबर से ही किसानों से धान खरीदने का आदेश शासन ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर संबंधित केंद्रों पर समर्थन मूल्य का बोर्ड और कांटा तो लग गया है पर किसान वहां धान लेकर जा रहे तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जा रहा कि अभी उन्हें ऊपर से पैसे ही नहीं दिए गए। बक्शा के किसान दयाराम यादव कहते हैं कि एक तो सरकार ने हजार और पांच सौ के नोट बंद कर दिए दूसरे धान की खरीद भी नहीं हो रही।

आगे की खेती के लिए पैसे चाहिए। इस नाते अब खुले बाजार में ही धान बेचना मजबूरी है। इस बार  सरकार ने धान खरीद के लिए 1470 रुपये समर्थन मूल्या घोषित किया है लेकिनि बाजार में किसान एक हजार से 1200 रुपये में ही धान बेचने को मजबूर हो गए हैं।


करंजाकला के किसान राजदेव यादव और खुटहन के रामआसरे का भी यही रोना है। किसानों का कहना है कि जब किसान बाजार में कम दाम पर अपनी फसल को बेच देंगे तो बड़े व्यापारियों से ही सांठगांठ कर क्रय केंद्रों पर उनसे धान खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed