फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Middle-aged man murdered with sharp weapon during exorcism

Jaunpur News: झाड़-फूंक में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 25 Oct 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man murdered with sharp weapon during exorcism
झाड़-फूंक के चक्कर में हरीपुर निवासी बसंतु पाल (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव शुक्रवार सुबह जौनपुर जिले के सुजानगंज के बाबूगंज बाजार के निकट फत्तूपुर गांव की पुलिया के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मृतक के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार किया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए करौंदीकला थाना और जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने में तहरीर दी है। दोनों थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरीपुर निवासी कमलेश पाल के मुताबिक, उनके पिता बसंतु पाल झाड़-फूंक करते थे। बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे एक बाइक से दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पर पहुंचे। दोनों पिता को अपने साथ बाइक पर बिठाकर कहीं लेकर चले गए। तब से उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे हरीपुर के ग्राम प्रधान मधुसूदन सिंह के मोबाइल पर जौनपुर जिले के सुजानगंज थाने से फोन आया कि बसंतु पाल का शव झाड़ी में मिला है। जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

कमलेश ने बताया कि पिता बसंतु पाल के गले व पेट के दाहिने हिस्से पर धारदार हथियार से वार किया गया था। शव के आसपास काफी खून बिखरा था। करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि सुजानगंज थाने की पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी बसंतु पाल व उससे जुड़े लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। सुजानगंज थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हर पहलू की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed