फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Middle-aged man dies during treatment, family members create ruckus

Jaunpur News: इलाज के दौरान अधेड़ की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies during treatment, family members create ruckus
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में बुधवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला तब शांत हुआ। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर मदारपुर गांव निवासी प्यारेलाल सरोज(60) को तीन दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर शाम वह ठीक-ठाक रहे और उनकी छुट्टी होने वाली थी। इसी दौरान चिकित्सक ने सलाह दी कि उनकी एक और जांच करना है उसके बाद उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। जांच के नाम पर मोटी रकम लेकर मरीज को चिकित्सक जांच करने के लिए कर्मचारी जांच करने के लिए एक कमरे में ले गए। बेड के पास पहुंचे वैसे ही उनकी मौत हो गई। अभी पल भर पहले ठीक-ठाक अवस्था में जांच करने गए और बाहर निकलते ही उनकी मौत हो गई। हंगामे की खबर मिलने पर सरायपोख्ता पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। सीएमओ को सूचना दी गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed