फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Middle-aged man dies after being hit by goods train

Jaunpur News: अधेड़ की मालगाड़ी से कटकर हुई मौत

Sun, 06 Oct 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being hit by goods train
जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम को मालगाड़ी की चपेट में आकर एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत् हो गयी।जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी तूफानी चौहान पुत्र नंदलाल चौहान घर से दोपहर को निकला था। वह स्टेशन पर पहुंच गया।वहां वह प्लेटफार्म नंबर तीन और चार की रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर कट गया। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।घटना के थोड़ी देर बाद उसकी शिनाख्त हो गयी। तूफानी चौहान के पास दो पुत्रियां तथा एक पुत्र है।एक पुत्री की अभी शादी हुई है।घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी जौनपुर निरीक्षक वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराकर पंचायत नामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। अगर तहरीर पड़ेगी तो उसी के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed