फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Middle-aged man beaten to sticks in land dispute

जमीन विवाद में लाठियों से पीटकर अधेड़ की हत्या

Fri, 08 May 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man beaten to sticks in land dispute
11- रामपुर क्षेत्र के यादव नगर औरा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में मृत रामू हरिजन की फाईल फो? - फोटो : JAUNPUR
रामपुर। क्षेत्र के ग्राम यादवनगर (औरा) में बृहस्पतिवार की रात जमीन विवाद में अधेड़ की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। उनके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामू (52) का पट्टीदार रविशंकर गौतम से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसी जमीन पर वह बॉउंड्री करा रहा था, जिसका पट्टीदार विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे के प्रहार से रामू के सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन रामू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र विजय की तहरीर के आधार पर रविशंकर, त्रिभुवन व भगवान दास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने तहरीर बदलवाने का लगाया पुलिस पर आरोप
रामपुर। रामू के बड़े बेटे विजय कुमार गौतम ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि घटना में रविशंकर, भगवान, त्रिभुवन के अलावा भी कुछ अन्य लोग शामिल थे। उसने तह रीर में सबका जिक्र भी किया था, मगर पुलिस ने ज्यादा नाम होने पर मुकदमा कमजोर होने की बात कहते हुए दोबारा तहरीर लिखवाई। बाद में उन्हीं तीनों को पकड़ा, जबकि अन्य लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं थानाध्यक्ष रामपुर बालेंद्र यादव का कहना था कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। तहरीर बदलवाले का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में भी नहीं सुलझा विवाद
रामपुर। मृतक रामू गौतम और पट्टीदारों में जमीन के विवाद को लेकर पहले पंचायत भी हुई थी। गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जमीन का बंटवारा हुआ, लेकिन विवाद बना ही रहा। भूमि के एक हिस्से पर दोनों पक्ष अपना अधिकार बताते रहे। इसी भूमि पर रामू बाउंड्री कराने लगा तो दूसरे ने जलनिकासी बाधित होने का हवाला देते हुए काम रोकने की कोशिश की। इसे लेकर हुई मारपीट ही रामू का काल बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed