फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meters in homes without connection

बिना कनेक्शन के ही लगा दिया घरों में मीटर

Fri, 03 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Meters in homes without connection
गरीबों के सौभाग्य पर लापरवाही का ग्रहण
विज्ञापन

फोटो-
- कनेक्शन जोड़ा नहीं, मीटर लगाकर भेज दिया बिल
- अफसरों तक सुनवाई न होने से मायूस लोग खुद केबिल खींचकर कर रहे कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। गरीबों की झोपड़ी को बिजली की रोशनी से जगमगाने के लिए शुरू हुई सौभाग्य योजना पर कार्यदाई संस्था की मनमानी ने ग्रहण लगा दिया है। लोगों के घरों में मीटर तो लगा दिए गए, लेकिन पोल से उनका कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। मीटर लगने के बाद बिल आने पर भौचक लोगों ने अफसरों तक भागदौड़ शुरू की, लेकिन राहत नहीं मिली तो मजबूरन खुद केबल खींचकर कनेक्शन कराने की कोशिश में जुटे हैं।
जिले के 3300 गांव में योजना के तहत कनेक्शन दिया जाना था, मगर अभी तक मात्र 700 गांव में ही काम पूरा किया जा सका है। 760 ऐसे गांव ऐसे हैं जहां पोल खड़े कर छोड़ दिया गया है। जिन 700 गांव को संपूर्ण दिखाया गया है, वहां कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। मानक के अनुसार से कंक्रीटिंग पांच फिट होनी चाहिए। कम्मरपुर गांव के रामकृष्ण सिंह ने विगत वर्ष 16 दिसंबर को डीएम दिनेश कुमार सिंह को पत्र देकर आरोप लगाया था कि कार्यदाई संस्था कम्मरपुर, लग्गूपुर सहित सौ से अधिक गांव में संतृप्तिकरण का बोर्ड लगा दिया है, मगर मौके पर पोल-तार दोनों नहीं लगाया गया है। इस बाबत बिजली निगम के एसडीओ रंजीत कुमार का कहना था कि कार्यदाई संस्था की ओर से लापरवाही बरतने की सूचना उनके प्रोजेक्ट अफसर को दी जा चुकी है। बगैर कनेक्शन के जारी बिल को संशोधित कर ठीक किया जाएगा। उनसे बिल की वसूली नहीं होगी। मार्च 2020 तक सभी गांवों में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
इनसेट
इन्हें कनेक्शन मिला नहीं, दिखा दिया संतृत्प
बदलापुर। क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी रामकृष्ण सिंह बिजली नहीं मिली उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत संतृप्त कर दिया गया है। इसी तरह जटाशंकर पांडेय का कहना है केबिल खींच कर बिजली जला रहा हूं। पोल तार आज तक नहीं लगाया गया है। मंजय खैरवार का कहना है कि पांच सौ मीटर से केबिल खींच कर बिजली जला रहा हूं। अमरनाथ पांडेय का कहना है सात सौ मीटर की दूरी से केबिल जोड़ कर बिजली जला रहा हूं। सात हजार रुपये की केबिल खरीदकर लाया हूं। सदाशंकर पांडेय का कहना है कि खंभा तार नहीं लगने से बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। रमाशंकर पांडेय का कहना है कि सात सौ मीटर दूरी से केबिल जोड़कर बिजली जला रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed