फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meter did not start, bill came for Rs 56 thousand

Jaunpur News: मीटर चालू नहीं हुआ, बिल आ गया 56 हजार का

Wed, 26 Feb 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Meter did not start, bill came for Rs 56 thousand
जौनपुर। बिजली का मीटर चालू न होने पर भी बिजली निगम उपभोक्ताओं को मनमाने ढंग से बिल की रसीद थमा रहा है। निगम के इस मनमाने रवैये से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। वहीं बिल में संशोधन के लिए उपभोक्ताओं को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सुइथाकला ब्लाक क्षेत्र के दिपाईपुर के ग्राम प्रधान रामसकल बिंद ने बताया कि उनके घर करीब 5 वर्ष पहले बिजली कर्मी मीटर लगाकर लगाए थे। मीटर आज तक चालू ही नहीं हुआ फिर भी 56 हजार रुपये का बिल आया है। इस समस्या की शिकायत कई बार हुई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इनके अलावा इसी गांव के रामसिंगार प्रजापति का विद्युत कनेक्शन गैरवाह गांव में ऑनलाइन शो कर रहा है। बिल बढ़कर 1.8 लाख आया है। इसकी जानकारी जनवरी माह में लगे कैंप में दी गई है।
विज्ञापन

केस-1-सुइथाकला ब्लाक क्षेत्र के काजीपुर निवासी दुखहरन बिंद का बिजली बिल जनवरी 2025 में 21 हजार रुपये था लेकिन पता करने पर फरवरी में बढ़कर 65 हजार रुपये हो गया। शिकायत के बाद भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

केस-2- कबीरूद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र के तहत उत्तरगावा गांव निवासी लालमन निषाद का 5 महीने पहले प्रतिमाह करीब 400 रुपये बिल आता था। अब 5 माह से हर महीने करीब 8 हजार रुपये बिल आ रहा है। बताया कि शिकायत करके हैरान है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3:- मड़ियाहूं क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी प्रवेश सिंह ने बताया कि उन्होंने 5 माह पहले विद्युत कनेक्शन लिया था। कनेक्शन लेने के अगले माह में ही रीडिंग से कई गुना ज्यादा 3 हजार रुपये बिल आ गया है। कई बार जेई व एसडीओ से शिकायत की गई किंतु समस्या का निराकरण नहीं हो सका है।

बिल में संशोधन की समस्या संबंधित एसडीओ या एक्सईएन से करें, वह प्राथमिकता के तौर पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। फिर भी समस्या न हल हो तो हमसे भी संपर्क कर सकते हैं। समाधान किया जायेगा।-आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, सर्किल द्वितीय, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed