फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Merry Christmas echoed in churches, celebrated by cutting cake

Jaunpur News: चर्चों में गूंजा मेरी क्रिसमस, केक काटकर मनाया जश्न

Mon, 25 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas echoed in churches, celebrated by cutting cake
जौनपुर। जिले में प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस-डे पर सोमवार को गिरिजाघरों (चर्च) में काफी भीड़ दिखी। इस दौरान प्रभु यीशु के आगमन पर कैरोल गीत गूंजे और लोगों ने कैंडल जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद चर्च से घरों तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। मसीही समुदाय के लोगों ने घरों में केक काटकर जश्न मनाया। घरों में विशेष व्यंजन बनाए गए थे। क्रिसमस ट्री सजाए गए थे। लोगों ने खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन

मसीही समुदाय ने प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया। सुबह से ही शहर के चर्च में मसीही समाज के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। गिरिजाघरों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक तरीके से सजाया गया था। लोगों ने प्रभु यीशु व मदर मरियम के सामने कैंडल जलाकर शांति के लिए प्रार्थना की। सेंट पैट्रिक स्कूल पचहटिया के चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेसी, सिस्टर बीना, रीटा, पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं लाइन बाजार के सामने फ्रेजर स्कूल स्थित चर्च में आकर्षक साज-सज्जा की गई थी, यहां भी लोगों ने पहुंचकर प्रार्थना की। इसके अलावा सेंट थामस स्कूल शाहगंज, सेंट जान्स स्कूल सबरहद में भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला : सेंट जॉन्स स्कूल, सिद्दीकपुर में धूमधाम से क्रिसमस-डे मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर विद्यालय को सुसज्जित किया गया था। चरनी में प्रभु की सुंदर झांकी मनमुग्ध कर रही थी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार को क्रिसमस की बधाई देने के लिए दिनभर लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी व अभिभावकों ने क्रिसमस पर्व पर प्रधानाचार्य को बधाई दिया। इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी, पत्रकार देवी सिंह, राजेश मौर्य, पूर्व डीजीसी रामाश्रय यादव पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि त्योहार लोगों के बीच खुशियां बांटने के लिए आते हैं। क्रिसमस का त्योहार यह अवसर प्रदान करता है कि जरूरतमंदों के साथ खुशी को बांटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed