फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Memorandum submitted regarding the demand to make Mungarabadshahpur a district

मुंगराबादशाहपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding the demand to make Mungarabadshahpur a district
भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सहकारिता समिति के निदेशक राम प्रकाश दुबे को सौंपा। वाराणसी से लखनऊ जा रहे सहकारिता समिति के निदेशक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतहरिया के पास माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर को जिला बनाने की मांग लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से दूर मुंगराबादशाहपुर को जिला बनाने के लिए सभी भौगोलिक परिस्थितियां अनुकूल हैं। मुंगराबादशाहपुर व मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के रानीगंज और प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर नया जिला बनाए जाने की मांग की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल चतुर्वेदी, द्विजेंद्र नाथ तिवारी, सुशील कुमार मिश्र, अमर पांडेय, सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed