फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Members stopped the shoddy construction work

सभासदों ने रोकवाया घटिया निर्माण कार्य

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Members stopped the shoddy construction work
मडि़याहूं। नगर पंचायत की तरफ से कराए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं के बाउंड्रीवाल के निर्माण को रविवार को सभासदों ने यह आरोप लगाकर रोक दिया कि ठेकेदार घटिया कार्य करा रहे हैं। अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में सभासदों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि ठेकेदार पुरानी ईटों, सफेद बालू, घटिया किस्म की सीमेंट का इस्तेमाल कर रहा है। सभासदों ने मौके से एसडीएम अर्चना ओझा, ईओ संजय कुमार को फोन कर हो रहे घटिया निर्माण की जानकारी दी। इस संबंध में ईओ ने कहा कि सभासदों ने घटिया निर्माण कार्य की शिकायत की, जिस पर ठेकेदार को तुरंत कार्य रोकने का निर्देश दिया गया। अवर अभियंता की जांच के बाद प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर राकेश गुप्ता, राहुल मोदनवाल, इजहार अहमद, मोहनलाल चौरसिया, नितेश सेठ, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed