फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Member of State Women's Commission listened to the problems of women

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

Wed, 17 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Member of State Women's Commission listened to the problems of women
महिलाओं की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या की अध्यक्षता में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत करंजाकला ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पदमपुर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के साथ रोजगार से जोड़ने पर बल दिया गया। जिसमें सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई। चौपाल में महिला कल्याण, ग्राम पंचायत विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग विभाग, पुलिस विभाग एवं पिछड़ा वर्ग विभाग ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी। चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौपाल में जो भी समस्याएं आई है, संबंधित अधिकारी उनकी जांच कराकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें हर हाल में दिलाया जाए। चौपाल में महिला थानाध्यक्ष किरण मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, सुपरवाइजर गायित्री देवी, ग्राम विकास अधिकारी, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed