फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Melting prevails, support of bonfire even during the day

गलन रही हावी, दिन में भी अलाव का सहारा

Thu, 20 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Melting prevails, support of bonfire even during the day
सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम आवास में ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में पड़ रही बर्फबारी का असर जनपद में देखने को मिल रहा है। इसी कारण कई दिनों से जिला शीतलहर की चपेट में है। बृहस्पतिवार को भी ठंड के चलते लोग ठिठुरे नजर आए। सुबह-शाम गलन अत्यधिक बढ़ जा रही है। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि 26 जनवरी से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा पड़ा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ कोहरा छट गया। धूप भी निकली, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। वहीं, शाम होते ही पुन: गलन बढ़ गई। लोग कमरे में बैठने के बाद भी ठिठुरने के मजबूर हो गए थे। दूसरी तरफ, ठंड से बचाव के लिए नगर समेत ग्रामीण अंचलों में अलाव की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। राहगीर, श्रमिक और बेसहारा लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। शाम होते ही सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह-शाम तापमान में काफी गिरावट आ जा रही है। अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर देखा गया। इससे गलन में इजाफा हुआ। उन्होंने भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों को देखते हुए बताया कि 22 से लेकर 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई हैं। इस दौरान बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed