फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mega camps will be organized at 296 places for Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण के लिए 296 स्थानों पर लगेंगे मेगा कैंप

Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mega camps will be organized at 296 places for Kovid vaccination
कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 अगस्त को जिले में मेगा शिविर लगाकर कोविड-19 की टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले के 93 स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही 203 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर कोविड का टीका लगाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए मेगा शिविर लगाने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। जो लोग टीका लगवाने से वंचित हैं, उन्हें भी समय से टीका लगाया जा सकेगा। सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर टीम लगाकर टीकाकरण कराएं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 13,76,027 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 11,63,177 को पहली तथा 2,12,850 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को समय से टीका लगा दिया जाए। ताकि तीसरी लहर आने से पहले एक बडे़ समुदाय को सुरक्षित कर लिया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने नजदीक के केंद्रों पर पहुंच कर समय से टीका लगवा लें। डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में टीके की डोज उपलब्ध करा दी गई है। सितंबर से पहले जिले की एक बड़ी आबादी को सुरक्षा कवच कोविड-19 टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed