फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medicines of the jaunpur district hospital were found at the medical store

Jaunpur News: मेडिकल स्टोर पर मिली थी जिला अस्पताल की दवाइयां, तीन फार्मासिस्टों पर होगी कार्रवाई

Sun, 31 Jul 2022 05:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 05:21 PM IST
सार

जौनपुर के सिद्दीकपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर और मकान में भारी मात्रा में मिली दवाइयों पर जिला अस्पताल मार्का (मुहर) लगी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जांच कर रहे थे।

विज्ञापन
Medicines of the jaunpur district hospital were found at the medical store
- फोटो : istock

विस्तार

जौनपुर के सिद्दीकपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर और मकान में भारी मात्रा में मिली दवाइयों पर जिला अस्पताल मार्का (मुहर) लगी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जांच कर रहे थे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी है। रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने तीन फार्मासिस्ट के निलंबन की संस्तुति की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीएमएस ने अपने दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही बरती है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को किसी ने सूचना दी थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित आरएम मेडिकल स्टोर संचालक सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति की गई दवाओं को नीमहकीम और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर बेचता है।
विज्ञापन


इस कारोबार में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी और अधिकारियों की भी संलिप्तता है। चार जून को छापा मारकर मेडिकल स्टोर और मकान से लाखों रुपये की सरकारी दवा बरामद किया था। मामले में दो लोगों के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण की जांच के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच के दौरान पकड़ी गई दवाइयों पर जिला अस्पताल की मुहर लगी थी। इसके साथ ही जांच में जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र मौर्य और अखिलेश कुमार उपाध्याय की संलिप्तता पाई गई है।

मुकदमे की सीडीआर और औषधि निरीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। साथ ही यह भी पाया गया कि जिला अस्पताल में तैनात तीनों फार्मासिस्ट जिला अस्पताल में अभी भी कार्यरत हैं और इनकी आरोपियों से बातचीत हो रही है।

इससे विवेचना प्रभावित हो सकती है। उन्होंने तीनों फार्मासिस्टों को निलंबित करने की संस्तुति की है। साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल कुमार शर्मा पर सवाल खड़ा किया है कि उन्होंने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में बड़ी लापरवाही बरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed