फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medicine will be given to filaria infected people in 19 blocks of the district

Jaunpur News: जिले के 19 ब्लाॅकों में फाइलेरिया संक्रमित लोगों को खिलाई जाएगी दवा

Thu, 28 Aug 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Medicine will be given to filaria infected people in 19 blocks of the district
जौनपुर। फाइलेरिया से पीड़ित लोगों को खोजने के लिए चलाए गए अभियान टास (ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे) के तहत जिले के 19 ब्लाॅकों में मिले मरीजों को घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग माइक्रो प्लान तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया के मरीजों को चिह्नित करने के लिए मई महीने में ट्रांसमिशन अससमेंट सर्वे के तहत 300 की आबादी पर फाइलेरिया के मरीज चिह्नित किए गए थे। इस दौरान 19 ब्लाॅकों में फाइलेरिया के कुल 53 मरीज चिह्नित किए गए थे। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभागी की टीम घर-घर जाकर दवा खिलाएगी। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर माइक्रो प्लान तैयार कर रहा है। इसी प्लान के तहत चिह्नित मरीजों को विभाग दवा खिलाएगा। ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में अभियान चलाकर फिर से संक्रमित मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। पहले से जिन गांवों में संक्रमित मिले हैं, उन परिवारों के साथ गांवों की भी निगरानी की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिन गांवों में संक्रमित मिले हैं। उनके आस-पास के 1200 से 1500 की आबादी पर लोगों को दवा खिलाने की तैयारी है। ताकि संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सके। जिस गांव में संक्रमित मिले हैं, उसके साथ ही नजदीक वाले गांवों के लोगों को भी लक्ष्य बनाकर दवा खिलाई जाएगी। ताकि यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो तो उसे संक्रमण से बचाया जा सके। जो लोग संक्रमित मिले हैं, उन पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगा। दवा खिलाने के साथ ही उनकी समय-समय पर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed