फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical college will be ready soon, studies will start after two to three months

फोर निर्माण का किया निरीक्षण

Wed, 16 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Medical college will be ready soon, studies will start after two to three months
सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जल्द ही तैयार हो जाएगा। इतना ही नहीं, मेडिकल कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए प्राचार्य की नियुक्ति पूर्व में की जा चुकी है। यह जानकारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने बुधवार को पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में और तेजी लाए और नियत समय पर कार्य पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 से 3 महीने में क्लासेस शुरू करा दी जाएगी। इसके बाद डीएम निर्माणाधीन आजमगढ़ फोरलेन एवं नमामि गंगे के तहत कराए जा रहे हैं कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से कार्य में विलंब हो रहा है। शहर में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसपर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समस्या को समाप्त कराये। उन्होंने बताया कि शहर में अतिक्रमण के विरूद्ध योजना बनाई जा रही है, ताकि अतिक्रमण हटाया जा सके और आम जनमानस को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके। पंचहटिया में टूटी सड़क एवं जलजमाव की समस्या को दूर करने के निर्देश अधिक्षण अभियंता अभियंता पीडब्ल्यूडी को दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर रूठ डाइवर्जन करके कार्य कराया जाए। इस दौरान गौराबादशाहपुर में लग रहे जाम के विषय मे जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed