{"_id":"7de03914455081f12744282d73a09dd0","slug":"mediapersons-protest-over-beaten-reporters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों की पिटाई पर जताई नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों की पिटाई पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बीते मंगलवार को समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को जनपद के मीडियाकर्मियों में खासा रोष दिखाई पड़ा। इसी को लेकर जनपद भर के पत्रकार कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और पत्रकारों व छायाकारों पर किये गये लाठीचार्ज की निंदा की। पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पत्रकारों ने आरोपी पुलिस अधिकारियाें और पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक कार्यवाई करने के अलावा घायल पत्रकारों का समुचित उपचार व मुआवजा देने की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अनिल पाण्डेय, आईबी सिंह, विनोद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, हसनैन कमर दीपू, आरिफ हुसैनी, अजीत सिंह, मो. जावेद, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, जेडी सिंह, अजीत सोनी, राजन मिश्रा, मेराज अहमद, दीपक सिंह, राहुल, सोहराब, राज बहादुर यादव के अलावा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के तमाम पत्रकार शामिल रहे।