{"_id":"502c7ed61674573a0b831becbec17520","slug":"mayawati-birthday-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2017 को फतह का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2017 को फतह का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती का 60वां जन्मदिन शुक्रवार को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित समारोह में भारी जनसमूह के बीच 60 किलो का केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने केक को माथे से लगाकर मिशन 2017 को फतह करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की घोषणा की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर जुटे पार्टी के नेताओं ने सर्व समाज की दुहाई दी। समारोह का आयोजन भले ही जन्मदिन के मौके पर किया गया था पर पूरा आयोजन चुनावी तैयारी को लेकर रहा। एक तकरीबन महीने भर से चल रही इस तैयारी के लिए सभी विधानसभा प्रभारियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी का नतीजा रहा कि बीआरपी इंटर कालेज का मैदान भीड़ से खचाखच भर गया।
इसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से कहीं अधिक थी। 60 किलो का केक का सभी तक पहुंचना तो संभव नहीं थी। पर जिस किसी के हाथ केक लगा उसने पहले उसे माथे से लगाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी जोन कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील, अवनीश कुमार और रमाशंकर राजभर ने उमड़ी भीड़ को हाथ उठवाकर शपथ दिलाई कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में वे मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। वक्ताओं ने जहां प्रदेश सरकार की खामियां गिनाई वहीं बसपा के शासनकाल को भी याद कराया। कहा कि मौजूदा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जबकि बसपा के शासन काल में अपराधी जेल में थे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डा. रामकुमार कुरील ने जफराबाद से जेपी सिंह को प्रभारी बनाने की घोषणा की। संचालन जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम ने किया। कार्यक्रम में सीताराम भारती, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, रामचंद्र गौतम, नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, एमएलसी वीरेंद्र चौहान, लालजी यादव, अशोक मौर्या, सुष्मा पटेल, उर्मिला राज, सुशीला सरोज, भीम निषाद, प्रभावती पाल, पूर्व विधायक राजदेव सिंह, अमित मिश्रा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, विमल गुप्ता, मयंक शुक्ला, संतोष अग्रहरि, नीरज कुमार, जुल्फेकार अहमद गामा, रईश अहमद, पंचम राजभर आदि मौजूद थे।