फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   May was hot 10 days before the heat of the month, mercury reached 43 degrees

Jaunpur News: नौतपे से 10 दिन पहले ही तपी मई, पारा पहुंचा 43 डिग्री

Wed, 14 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
May was hot 10 days before the heat of the month, mercury reached 43 degrees
जौनपुर। नौतपा से 10 दिन पहले ही मौसम बहुत गर्म हो गया है। यह सामान्य से अधिक गर्मी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल 14 मई को 39 डिग्री और नौतपा के दौरान 29 मई को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान था। दिनोंदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। झुलसा देने वाली धूप औ र लू के थपेड़ों से आमजन के साथ पशु-पक्षियों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

जिले में बीते तीन दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को तापमान 40, मंगलवार को 41 और बुधवार को 43 डिग्री तापमान पहुंच गया। सुबह आठ बजे से गर्मी का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ सूरज की किरणें तीखी होती गईं। गर्मी और धूप के चलते सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

हवा भी 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से आम जन जीवन बेहाल रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वालों बदन ढककर निकलें लेकिन धूप की तपिश इतनी तीखी थी कि मानों पूरा बदन झुलस रहा हो। रात में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा राही है। पंखें और कूलर भी गर्मी से राहत नहीं पहुंचा पा रहे। फिलहाल अब गर्मी व उमस से जल्दी राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकाें की मानें तो 15 मई के बाद लू चलने की संभावना है। अभी तो पूरा नौतपा बाकी है। पारा चढ़ेगा और दो से तीन दिन में तापमान में 43 के पार भी पहुंच सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से करें बचाव, खूब पीएं पानी- जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डा. अशोक यादव ने बताया कि लू और गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। ऐसे में खुद के साथ बच्चों को लू और धूप से बचाएं। गर्मी में जितना संभव हो, अधिक से अधिक पानी पिएं। चिकनाई युक्त भोजन कम करें। साफ पानी और ताजा भोजन करें। डा. अशोक ने बताया कि धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढकें। अचानक ठंडी जगह से गर्म जगह पर न जाएं। धूप में आकर तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं। हल्का और शीघ्र पकने वाला ताजा भोजन करें। बार-बार पानी पीते रहें, सलाद का भरपूर इस्तेमाल करें।
बिजली कटौती से रातों की नींद उड़ी -कहने को तो बिजली आपूर्ति दिन रात हो रही है लेकिन लेकिन हकीकत इससे अलग है। शहर में प्रतिदिन 4 से 6 घंटे की कटौती हो रही है। शहर के वाजिदपुर दक्षिणी, अहियापुर, नई गंज, तारापुर कॉलोनी, सहकारी कॉलोनी पूर्वी और पश्चिमि, रुहट्टा, ओलंदगंज, जगदीशपुर, कलेक्ट्रेट आदि क्षेत्राें में कटौती हो रही है। सबसे अधिक कटौती रात 1 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच की जा रही है। इस कारण लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है।
तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही। 15 मई के बाद लू चलने की संभावना है। दोपहर में बहुत जरूरी हो तभी लोग बाहर निकले। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने उम्मीद अभी नहीं है।- अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह

25 मई से 2 जून है नौतपा -नौतपा 25 मई से दो जून के बीच है। राज्य मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है। सूरज पृथ्वी के करीब होता है, जिससे गर्मी बढ़ जाती है। इन नौ दिन अत्यधिक गर्मी के कारण इसे नौतपा कहा जाता है। इस साल, नौतपा से पहले ही तापमान बढ़ गया है, जो चिंताजनक है। यह जलवायु परिवर्तन का एक स्पष्ट संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed