फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mau reached the final after defeating Mirzapur by 3-1 goals.

Jaunpur News: मिर्जापुर को 3-1 गोल से पराजित कर मऊ फाइनल में

Mon, 13 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mau reached the final after defeating Mirzapur by 3-1 goals.
केराकत क्षेत्र के नार्मल स्कूल के मैदान पर चल रही चौधरी चरणसिंह राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को मऊ को हराकर मिर्जापुर की टीम फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

मऊ की एयर इंडिया स्पोर्टिंग्स ने मिर्जापुर की काछवा स्पोर्टिंग्स को 3-1 गोल के अंतर से पराजित कर दिया। 14 जनवरी को उसकी भिड़ंत चन्दौली धानापुर की नायब स्पोर्टिंग्स क्लब से होगी। खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोलापुर सुभाष यादव, शिवप्रसाद सिंह रातनुपुर, सपा नेता सुनील सोनकर अजगरा व विशिष्ट अतिथि प्रबन्धक आर पी एस फार्मेसी कॉलेज उदयचंदपुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दिलचस्प बात यह रही कि खेल का प्रथम हाफ गोलविहीन रहा। दूसरे हाफ में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने एक गोल कर के बढ़त बना लिया किंतु यह बढ़त बहुत देर तक नहीं टिक सकी और एयर इण्डिया के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कर के 3 गोल दाग दिए और 3-1 गोल के अंतर से जीत दर्ज कर लिया। खेल का सफल संचालन विरेंद्र कुमार यादव वीरू ने किया। निर्णायक शब्बीर आलम, इज़हार अहमद व लल्लन थे। इस अवसर पर संस्थापक दूधनाथ यादव, सुशील कुमार सोनकर, जीशान हैदर, रमेश प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed