{"_id":"5e726a138ebc3e6fbc2821e0","slug":"maternal-death-in-hospital-case-on-doctor-jaunpur-news-vns516552558","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में प्रसूता की मौत, चिकित्सक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में प्रसूता की मौत, चिकित्सक पर केस
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेजी बाजार के पास स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
बक्शा थाना क्षेत्र के भुतहां गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा की पत्नी को 16 मार्च को प्रसव पीड़ा होने पर तेजी बाजार कटरा चौराहा स्थित हंसराजी पाली क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। उसी दिन रात में करीब 10:30 बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रक्तस्राव अधिक होने के कारण प्रसूता की तबीयत बिगडने लगी। आरोप है कि 17 मार्च को सुबह डॉ नीलम सिंह ने प्रसूता की सांस मुन्नी देवी से कहा कि जच्चा बच्चा दोनों को घर ले जाएं। मुझे बाहर जाना है। जबकि महिला को रक्तस्राव लगातार हो रहा था। चिकित्सक के दबाव पर परिजन जच्चा बच्चा दोनों को लेकर घर पहुंच गए। शाम 3 बजे प्रसूता प्रीती विश्वकर्मा की मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर पर बुधवार को मुंबई से घर पहुंचे सुनील विश्वकर्मा ने महराजगंज थाने में डॉक्टर नीलम निवासी रवानीपुर थाना लाइनबाजार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लापरवाही पूर्वक इलाज करने के आरोप में चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की विवेचना कर रहे सुधीर मिश्रा का कहना है कि डॉ नीलम विश्वकर्मा क्लीनिक बंद कर कहीं चली गई हैं।