फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maternal death after operation, family commits uproar

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 18 Aug 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Maternal death after operation, family commits uproar
रामनगर बाजार स्थित एक हॉस्पिटल में आपरेशन के बाद हुई प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटे ल? - फोटो : JAUNPUR
रामपुर। कस्बे में बड़ी नहर पर निजी अस्पताल में सोमवार की रात ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के मठिया पचुरखी गांव निवासी रवि पाल की पत्नी सोनी (23) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने रामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात 11 बजे ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। हालत नाजुक देख अस्पताल की एंबुलेंस से परिजन भदोही ले गए। वहां से रेफर करने पर वाराणसी ले जाते समय महिला की मौत हो गई। परिजन सुबह शव लेकर रामपुर आए। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जाम लगाने की भी कोशिश की। हंगामे की सूचना पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को एंबुलेंस समेत थाने ले जाया गया। इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया गया। थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। सहमति के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed