फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Massive fire breaks out in tire warehouse, loss worth lakhs

Jaunpur News: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sun, 05 Nov 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in tire warehouse, loss worth lakhs
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मार्ग पर रिवर-व्यू के पास रविवार की शाम शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत से आग पर करीब दो घंटे से अधिक समय के बाद काबू पाया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

शिवांश सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह का सिपाह मार्ग पर रिवर-व्यू होटल के सामने एमसीआर एजेंसी नाम से टायर गोदाम है। शाम चार बजे शार्ट सर्किट से आग लगी गई। धुआं उठता देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी गोदाम मालिक को दी। आग विकराल देख गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम कुछ ही देरी में घटनास्थल पर पहुंच गई। अगलगी के दौरान गोदाम की चाबी खो जाने पर शटर को काटकर फायर ब्रिगेड के जवान अंदर घुसे। जवानों ने ऊपरी मंजिल में रखे गैस सिलिंडर को सावधानी पूर्वक सीढ़ी की सहायता से बाहर निकाला। जहां अग्निशमन की चार गाड़ियों बुलानी पड़ी, दो गाड़ियां रास्ते में ही थी तभी आग बुझ गई। फायर टैंकर के पाइप से फोर्स से पानी से आग को बुझाया जाता रहा। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड के जवान लगे रहे। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह स्वयं घटना के समय नेतृत्व कर रहे थे। बताया कि फायरकर्मियों ने धुएं के मध्य जाकर साहस पूर्वक आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि करीब 50 लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed