फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Massive fire at mustard oil factory; oil and equipment worth lakhs destroyed.

Jaunpur News: सरसों तेल की फैक्टरी में भीषण आग, लाखों के तेल और उपकरण जले

Mon, 13 Jul 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at mustard oil factory; oil and equipment worth lakhs destroyed.
मड़ियाहूं, आर बी एस कंपनी में शनिवार देर रात आग लगने से जल रहा सामान। स्रोत-सोशल मीडिया
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं मछलीशहर मार्ग पर परसथ गांव स्थित तेल बनाने की एक फैक्टरी शनिवार की रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घटना में कंपनी में रखा लाखों रुपये का सरसों का तेल,मशीन व उपकरण जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आरबीएस कंपनी के संचालक विनोद सेठ ने बताया कि शनिवार रात 8:30 बजे तक वह कंपनी में मौजूद थे। उसके बाद वह मड़ियाहूं स्थित अपने आवास पर चले आए। रात 10:00 बजे के लगभग उन्हें सूचना मिली कि फैक्टरी में आग लग गई है। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब तक दमकल गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पाया तब तक फैक्टरी का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। उनके अनुसार गोदाम में सरसों का तेल 1120 ड्रम भरा हुआ तथा 70000 लीटर टैंक में रखा था। इसके अलावा मशीन, उपकरण और अन्य सामग्री आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के उपनिरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed