जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर घुसकुरी गांव में मारपीट के दौरान एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने दो संगे भाइयों समेत तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना को लोग प्रेम प्रपंच से जोड़कर देख रहे हैं। जिसे लेकर तरह-तरह के चर्चाएं हैं।महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर शिरोमणि गांव निवासी तीर्थराज गौतम (55) पुत्र जगईराम राज मिस्त्री का कार्य करते थे।शनिवार बगल दूसरे गांव घुसकुरी गए थे। घटना के संबंध में मृतक के बेटे आनंद गौतम ने घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिसके मुताबिक अमित और रोहन पुत्रगण नरोत्तम व प्रकाश पुत्र जयराम, जो मीरापुर घुसकुरी के निवासी हैं। उनसे लड़की को लेकर विवाद हुआ था, जिसपर संबंध में तीर्थराज साइकिल से उसके घर पूछने गए थे, जिन्होंने विवाद करते हुए लाठी और राड से उनके सिर पर वार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लतपथ घायल तीर्थराज को महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। स्थिति गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया। उधर मौत की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ल मयफोर्स मृतक के घर पहुंचे और पूरी जानकारी हासिल किए। इस संबंध में उनका कहना है कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं, चर्चा है कि मृतक के बेटे का एक मौसेरा भाई है, जो एक लड़की से प्यार करता है,जिसे लड़के के करीब देखकर उसके घर के लोग दौड़ लिए थे। इसी बीच तीर्थराज के पड़ने के कारण उसकी पिटाई कर दिए, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।