फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mason and youth died in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में राजगीर और युवक की मौत

Sat, 10 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
mason and youth died in road accidents
बदलापुर/ शाहगंज। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दाउदपुर गांव में किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई तो दो बाइक टकराने से राजगीर की जान चली गई।
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के पास बदलापुर-बटाऊबीर मार्ग पर शनिवार को किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कूही खुर्द निवासी रवि(18) पुत्र सुरेश बाइक से बदलापुर जा रहा था। दाऊदपुर गांव के पास पहुंचा था कि किसी वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। उसे सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता सुरेश मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। रवि दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई राहुल खेती करता है। मां प्रभावती की हालत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ रोड स्थित मलमलापुल के समीप शुक्रवार की रात में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सेंट थॉमस रोड स्थित कोरवलिया भांदी में किराए के मकान में रहने वाले राजगीर गोपाल (55) शुक्रवार की रात बिलारमऊ बाजार से राजगीर का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही आजमगढ़ रोड स्थित मलमलापुल समीप पहुंचे सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में गोपाल की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची आजमगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना में मृत युवक की हुई शिनाख्त
सिकरारा। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सिकरारा बाजार के पास शुक्रवार की रात में हुए सड़क हादसे में मृत युवक की शिनाख्त शनिवार को हुई। पुलिस ने बताया कि वह लेधुआ गांव निवासी सुनील सिंह (38) था। पुलिस उसके पास से मिले मोबाइल से घर वालों को सूचित किया। वह मोपेड से कहीं जा रहा था इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed