फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Masked miscreants looted in mini-center of Finno Bank in Jaunpur by force

जौनपुर में असलहे के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने फिनो बैंक के मिनी केंद्र में की लूट

Wed, 25 Nov 2020 05:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted in mini-center of Finno Bank in Jaunpur by force
खुटहन। थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में शाहगंज-प्रयागराज मार्ग स्थित फिनो बैंक के मिनी केंद्र से बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए। एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। वह केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरा और लैपटॉप भी ले गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

तिलवारी गांव निवासी आलोक रंजन शाहगंज-प्रयागराज मार्ग पर एक मकान में मिनी केंद्र चलाते हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वह केंद्र पर बैठे थे। तभी एक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। आलोक के मुताबिक दो बदमाश सीधे केंद्र में घुसे। उनमें से एक ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने बाहर बैठे होमगार्ड को निशाने पर ले लिया। तीसरा साथी बाइक स्टार्ट कर बाहर ही खड़ा रहा। आलोक पर असलहे के बट से प्रहार कर बदमाश दराज में रखे 25 हजार नकद, लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर ले गए। वारदात के बाद बदमाश बदलापुर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

खुटहन थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। केंद्र संचालक व गार्ड से पूछताछ की गई है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed