फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Martyr's statue should be installed in the sports ground being built in the village: DM

गांव में बन रहे खेल मैदान में लगाई जाए शहीद की प्रतिमा ः डीएम

Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Martyr's statue should be installed in the sports ground being built in the village: DM
जौनपुर। विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। प्रत्येक गांव में एक नोडल नामित कर दिए जाएं। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि शहीद स्मारकों को ठीक करा लें। सभी जगहों पर साफ-सफाई करा लें। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। गांव में बन रहे खेल के मैदान में शहीद की मूर्ति लगाई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अमृत योजना में प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कार्य मे तेजी लाई जाने को कहा। उन्होंने 10 करोड़ से ऊपर के लागत की परियोजना की समीक्षा की। सभी परियोजना के लिए नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए परियोजना समय से पूर्ण कराए। इन परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा उनके स्तर पर की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल कालेज का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। बेलाव पराऊगंज पुल को दिसंबर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा। सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग द्वारा 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की सूचना अनिवार्य रूप से दे दें, ताकि निर्माण में आने वाली समस्याओं को दूर कराया जा सके। ऐसा न करने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने सीडीओ को निर्देश दिया कि जलजीवन मिशन के तहत जो सड़कें खोदी गई हैं, उनके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया का सत्यापन कराएं। जलजीवन मिशन के कार्य में प्रगति कम न होने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि मैनपावर बढ़ाते हुए कार्य में प्रगति लाए। व्यापक स्तर पर प्रत्येक सप्ताह ऋण मेला का आयोजन करने के निर्देश एलडीएम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed