फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's dead body found hanging

Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 11 Oct 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में मंगलवार की सायं विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस घटना के पीछे का कारण घरेलू कलह बता रही है। गांव की सरिता देवी(38) अपने पति जसवंत पटेल के साथ मंगलवार की सायं अपने पति के साथ मड़ियाहूं दवा लेने गई थी। वहां से जांच कराने के बाद दवा लेकर घर पहुंची। उसके बाद उसका पति बाजार चला गया औऱ बच्चे बकरी चराने चले गए। इस दौरान सरिता ने कमरा बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर टिनशेड के राड से लटककर जान दे दी। जब पति जसवंत पटेल घर पहुंचा तो किसी तरह से दरवाजा खोला तो सरिता का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना उसके मायके नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में दी गई। परिजन पहुंचे, हालांकि उनकी तरफ से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया जा रहा जसवंत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, खेती-बारी करके परिवार का गुजारा करता था। सरिता तीन बच्चों की मां थी, बड़ी बेटी नैंसी(17) ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। छोटू(15) आठवीं व दीपक(10) पांचवीं का छात्र है। घटना के बाद से परिवार व बच्चों का रोकर बुरा हाल है। बरसठी के प्रभारी निरीक्षक गोविंददेव मिश्रा ने बताया कि विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला है। उसके तीन बच्चे थे। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed