फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging from a tree, accused of murder

Jaunpur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Fri, 19 Jan 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a tree, accused of murder
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना बिछलापुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मायके में रह रही विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। विवाहिता के भाई ने बड़े पिता व उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के अंबारी थाना क्षेत्र की माहुल निवासिनी शशिकला यादव (30) पत्नी संताजु की तीन साल पहले शादी हुई थी। पति के विदेश में रहने के कारण वह अपने पिता ओमप्रकाश निवासी पतहना बिछलापुर सरायख्वाजा के यहां आती-जाती रहती थी। पिता नौकरी के सिलसिले में मुंबई रहते थे, मां की 10 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह मायके में छोटे भाई आशीष यादव के साथ रहती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता ओमप्रकाश ने अपनी सारी भूमि अपने बड़े भाई लल्लन यादव के नाम दानपत्र के जरिए कर दी। इसको लेकर शशिकला आए दिन अपने भाई के हक के लिए बड़े पिता से विवाद करती रहती थी कि उसके भाई की जिंदगी कैसे गुजरेगी। उसका बुधवार की रात भी बड़े पिता से विवाद हुआ था। आरोप है कि बड़े पिता ने रात को धमकी दी थी कि तुम नहीं रहोगी तो सारा झगड़ा ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई आशीष यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सुबह बड़े पिता लल्लन यादव व घर के सदस्यों को उसने नीम के पेड़ से बहन शशिकला का फंदे से लटकता शव उतारते देखा। घटना घर से 25 मीटर दूरी की बताई जा रही है। आशीष यादव ने आरोप लगाया कि बड़े पिता, उनकी पत्नी व दो बेटों ने शशिकला की हत्या की है। बताया कि विवाद के बारे में उसने दिसंबर में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव व पुलिस से भी शिकायत की थी। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता को कोई संतान नहीं है। घटना की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे।

प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा सतीश सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed