फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging from a noose, dowry death case registered

Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, dowry death case registered
महराजगंज। थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में शुक्रवार को बंद कमरे में विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सवंसा गांव निवासी गुलशन पुत्र राजकुमार की शादी करीब दो वर्ष पहले सुजानगंज के फरीदाबाद गांव निवासी डिंपल(22) पुत्री बलवंता से हुई थी। उनका 10 माह का बेटा अर्णव है। गुलशन मजदूरी करके घर का जीवन यापन करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की दोपहर परिजनों को खाना खिलाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। शाम को परिजनों ने आवाज लगाई, कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर लोग कमरे की तरफ गए। जहां डिंपल का शव पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

डिंपल के पिता बलवंता के अनुसार ससुराल पक्ष से हमेशा दहेज की मांग की जाती रही। इससे उबकर डिंपल ने फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। बलवंता ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पति गुलशन, ससुर राजकुमार व सास उर्मिला को आरोपी बनाया गया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर सास, ससुर व पति पर दहेज के लिए हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायकेवालों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज
कादीपुर (सुल्तानपुर)। विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। जौनपुर के खुटहन थाने के रुस्तमपुर गांव के सुभाषचंद्र तिवारी ने 18 मार्च 2018 को अपनी पुत्री कुसुम का विवाह कादीपुर के कमरावा गांव के राकेश मिश्र के पुत्र मयंक मिश्र से किया था। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे। आएदिन कुुसुम को प्रताड़ित करते थे। पिता सुभाषचंद्र ने ससुराल में पंचायत भी की थी, लेकिन वह नहीं माने। 12 जून को पुत्री ने फोन पर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसी रात आठ बजे मृतका के ससुर राकेश ने सुभाष चंद्र को फोन कर बताया कि उसकी पुत्री ने फंदा लगा ली है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात पति मयंक मिश्र, ससुर राकेश मिश्र, सास सरोज व देवर मनीष मिश्र के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed