फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging in the room

कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव ...

Mon, 07 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in the room
स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में रविवार की रात नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज गांव निवासी सुलेखा मौर्या (24) की शादी बंजारेपुर गांव निवासी सचिन मौर्य से लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। रविवार की रात खाना खाने के बाद सुलेखा कमरे में गई। कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे तो सुलेखा का शव फंदे से लटक रहा था। शव को नीचे उतारकर पुलिस और मायके वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। देर रात मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सुलेखा के पिता महेंद्र मौर्य का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये नकद मांग कर रहे थे। मांग पूरी न करने पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। एसओ श्रीप्रकाश राय ने बताया कि विवाहिता के पिता ने ससुर और पति के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed